Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
akash_gupta190
सेवर में महिलाओं से बातचीत करती सहायक पुलिस अधीक्षक आशिमा वासवानी
Bharatpur, Bharatpur
| Jul 24, 2026
MORE NEWS
Bharatpur News भरतपुर पुलिस का नया चेहरा..IPS आशिमा वासमानी, सेवर थाना प्रभारी सतीश शर्मा और चिकसाना थाना प्रभारी बृजेश कुमार मीणा ने राह चलती महिलाओं से पूछा हाल चाल..!
Bharatpur, Bharatpur | Jul 24, 2026
#पुलिस_का_मार्च_पास्ट.. भरतपुर। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सेवर कस्बा एवं मुख्य बाजार में पुलिस अधिकारियों व जवानों का पैदल मार्च पास्ट (फुट पेट्रोलिंग)।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 24, 2026
#संत_की_शरण_में_विकास! भरतपुर। करौली जिले की हिंडौनसिटी विधानसभा क्षेत्र में जलभराव की समस्या का 'इलाज' अब सरकारी फाइलों में नहीं, बल्कि संत की शरण में तलाशा जा रहा है। हिंडौन की विधायक अनीता जाटव अपने क्षेत्र के उफनते नालों और जलभराव की समस्या की फरियाद लेकर संत रामपाल के पास पहुँचीं। यह नज़ारा उन वोटरों के लिए आँखें खोलने वाला है जिन्होंने पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद और प्रशासनिक तंत्र को चलाने के लिए जनप्रतिनिधि चुना था। जब नाले साफ करवाने का जिम्मा संभालने वाली विधायक साहिबा खुद समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को हड़काने के बजाय संत के आगे हाथ जोड़ रही हों, तो समझ जाइए कि सिस्टम कितना 'हाई-टेक' हो चुका है। अब देखना यह है कि हिंडौन के बदबूदार नालों का पानी किसी चमत्कार से सूखेगा या फिर जनता को अगली बार वोट देने से पहले थोड़ा सोचना पड़ेगा!
Bharatpur, Bharatpur | Jul 24, 2026
#भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सेवर कस्बे व मुख्य बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया। सहायक पुलिस अधीक्षक आशिमा वासवानी, वृताधिकारी ग्रामीण कन्हैया लाल और वृताधिकारी साइबर पुरुषोत्तम की अगुवाई में निकले इस पैदल मार्च में थानाधिकारी सेवर सतीश शर्मा, थानाधिकारी चिकसाना ब्रजेश कुमार मीना, थानाधिकारी उद्योगनगर राजेश कसाना, 7 वीं बटालियन आरएसी जवान, पुलिस क्यूआरटी टीम, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, निर्भया स्क्वॉड टीम एवं पुलिस लाइन के जवान शामिल रहे। सेवर फोर्ट से शुरू होकर विभिन्न चौराहों व स्वास्थ्य केंद्र मार्ग से गुजरते हुए मुख्य बाजार में समाप्त हुए इस मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। एएसपी आशिमा वासवानी ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए जिले भर में सघन नाकाबंदी और गश्त अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 24, 2026