मढ़ौरा: एसडीओ के आदेश पर मढ़ौरा के जनवितरण दुकानदार पर कालाबाजारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
एसडीओ के आदेश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निखिता सिंह ने मढ़ौरा के वार्ड संख्या नौ के जनवितरण दुकानदार संजय कुमार पर खद्दान के काला बाजारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस ने शनिवार की सुबह छः बजे जानकारी दिया कि सहायक जिला आपुर्ती पदाधिकारी के जांच के दौरान पौश मशीन में दिखाये गये स्टौक दुकान के भंडार में नही पाया गया।