गाज़ीपुर: टॉवर ड्रामा: कलेक्ट्रेट के वायरलेस टावर पर चढ़ा परेशान युवक, जमीन विवाद में न्याय की मांग, मौके पर अधिकारियों की मौजूदगी
गाजीपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार की सुबह 8 बजे अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवक एसडीएम कोर्ट के सामने लगे लगभग 70 फीट वायरलेस टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के मुगलानी चक निवासी संजीत चौहान के रूप में हुई है। वह डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने तथा अपनी समस्याओं का तत्काल समाधान किए जाने की मांग पर पिछले 5 घंटे से अड़ा...