मंडला: राजीव कॉलोनी आंगनबाड़ी परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम
Mandla, Mandla | Jun 5, 2026 देवदरा पंचायत की राजीव कॉलोनी आंगनबाड़ी परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक बजे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, मंडला एवं आगाज नवयुवक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आँवला एवं नींबू के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।