महाराजगंज: ओबरी मोहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
महराजगंज नगर पंचायत चौक वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर, ओबरी मोहल्ले में कल शुक्रवार शाम 19 वर्षीय विकास जायसवाल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात दरवाजा तोड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आज शनिवार सुबह थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विकास परिवार का सबसे बड़ा बेटा था।