गुलाना: संत कमल किशोर नागर को जान से मारने की धमकी, भेंट सामग्री में मिला पत्र, अकोदिया टीआई को ज्ञापन
संत पं. कमल किशोर नागर को कथित जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में बुधवार दोपहर 12 बजे संत श्री नारायणी गौ भक्त मंडल व पलसावद क्षेत्रवासियों ने थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धमकी भरे पत्र की जांच, आरोपी की पहचान कर कार्रवाई तथा संत और आश्रम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई।