मुरार: 3 दिन से बिजली गुल होने से भड़के लोगों ने एमएच चौराहे पर लगाया चक्काजाम
Morar, Gwalior | May 20, 2026 3 दिन से अंधेरे में रह रहे लोगों का गुस्सा आखिर फूट पड़ा। ग्वालियर के मुरार स्थित एमएच चौराहे पर बिजली संकट से परेशान मोहल्लेवासियों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। मंगलवार रात करीब 10 बजे हुए इस प्रदर्शन से इलाके में यातायात प्रभावित हो गया। लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया।