ऊना: एसपी सचिन हीरेमठ के आवास पर मिला खतरनाक रसल वाइपर सांप, स्नेक रेस्क्यूअर की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू
ऊना में एसपी के आवास परिसर से जहरीला रसल वाइपर सांप मिलने से हड़कंप मचा। स्नेक रेस्क्यूअर जतिंदर कुमार ने तुरंत पहुंचकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों को सांप दिखने पर प्रशिक्षित रेस्क्यूअर को बुलाने की अपील की गई है।