बांधवगढ़: 13 अप्रैल को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की झांकी व रैली, कानून व्यवस्था के लिए SDM बांधवगढ़ तैनात
उमरिया में संत शिरोमणि सेन जी महाराज के जन्मोत्सव को लेकर 13 और 14 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारतीय सेन समाज द्वारा 13 अप्रैल को नगरीय क्षेत्र में झांकी, नगर भ्रमण और रैली का आयोजन सामुदायिक भवन एवं मंगल भवन परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDM बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप तैनाथ किए गये है।