हरदोई: खेतुई गांव के पास बाइक सवार दो भाई पुलिस बैरियर से टकराए, एक की हुई मौत व दूसरा हुआ गंभीर घायल
Hardoi, Hardoi | Nov 8, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव के पास बीती रात गुरुवार लगभग 11 बजे दो बाइक सवार भाई रोड पर रखे पुलिस बैरियर से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे भाई को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जंहा उसका का इलाज चल रहा है।