सवाई माधोपुर: एडीआर सेंटर में पति-पत्नी ने आपसी राजीनामे से किया अपने विवाद का समझौता
महेन्द्र कुमार धाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा दोनों पक्षों के मध्य समझाईश की गई।प्रार्थिया विध्या बाई व बलराम की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार परिवारजनों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में दिनांक20.05.2000को प्रार्थिया के माता-पिता के निवास स्थान पर हुई थी। चार वर्षों से आपसीविवाद चल रहा था।दोनों पक्षों का एडीआर सेंटर में राजीनामा हुआ।