हमीरपुर: मुख्यालय के लक्ष्मीबाई पार्क के पास सड़क किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप
सोमवार की सुबह 6 बजे सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन से कुचल कर युवक की मौत होने की आशंका जताई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीबाई तिराहे के पास सोमवार को सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला।