दिनांक-03.09.2026 को उर्मिला देवी पति उतम सहनी ग्राम राजो वार्ड नं0-05 थाना सिंहवाडा जिला दरभंगा द्वाच सिंहवाडा थानाध्यक्ष का सूचना दिया गया कि मेरा पुत्र रौशन कुमार सहनी उम्र करीब 17वर्ष का अपहरण कर लिया गया है और उसके साथ मारपीट की घटना करते हुए मेरे बडे पुत्र के मोबाईल पर एक विडियों भेजा गया जिसको उर्मिला देवी द्वारा थानाध्यक्ष सिंहवाडा को उपलब्ध कराया गया जिसके अवलोकन में पाया गया कि वादिनी के पुत्र के साथ अज्ञात लोगों द्वारा बेरहमी से मारा पीटा जा रहा है एवं हत्या करने की धमकी दिया जा रहा है जिसकी सूचना थानाध्यक्ष द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारी को देते हुए प्राप्त सूचना का सनहा / प्राथमिकी दर्ज कर अपहृत की बरामदगी एवं आसूचना संकलन हेतु थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ थाना से प्रस्थान किये। सूचना प्राप्त के उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दरभंगा जिला के तकनीकि टीम को सिंहवाडा थाना भेजा गया। मानवीय सूचना एवं तकनीकि अनुसंधान में प्राप्त साक्ष्य के आधार तकनीकि टीम थानाध्यक्ष सिंहवाडा एवं सिमरी के साथ मधुबनी जिला के लिए प्रस्थान किये एवं काण्ड के अनुसंधानकर्ता थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ क्षेत्रीय सूचना में लगे रहे। तकनीकि अनुसंवान में आये साक्ष्य के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 मेरे नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें सिंहवाडा थाना के पुलिस पदाधिकारी, कततौल थानाध्यक्ष, जाले थानाध्यक्ष शामिल किये गये एवं तकनीकि टीम से समन्वय स्थापित कर मधुबनी जिला के पुलिस से तारतम्य स्थापित कर काण्ड के उद्भेदन एवं अपहृत की बरामदगी हेतु लगातार दिशा निर्देश जारी किया जाता रहा। तकनीकि टीम मधुबनी जिला से समन्वय कर एवं मधुबनी जिला में छापामारी कर रही थी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम मुजफ्फरपुर जिला से समन्वय स्थापित कर मानवीय एंव तकनीकि अनुसंधान में आये साक्ष्यों के अनुसार लगातर रात्तभर छापामारी करती रही और काण्ड में शामिल अपराधियों के घर एवं परिजनों के यहाँ छापामारी कर अपहृत को मुक्त करने का हरसंभव प्रयास करती रही। पुलिस द्वारा की जा रही लगातार छापामारी छोड दिया के पनीशाला चौक पर मोटर साईकिल से अपहृत को लाकर के गया। भय से अपराधियों द्वारा सिंहवाडा थाना अपहृत को सिंहवाडा थाना के गश्ती पदाधिकारी द्वारा अपने संरक्षण में अपहृत को लेकर थाना आये। अपहृत के बरामदगी पश्चात अपहृत का स्वास्थ्य जाँच कराते हुए पुछ ताछ किया गया तो अपहृत द्वारा बताया गया कि सिंहवाडा थाना काण्ड संख्या-192/26 दिनांक 18.06. 26 धारा-126 (2)/115(2)/109(1)/74/303(2)/190/191(2)/191(3) बी०एन०एस० एवं परिवर्तित धारा-126 (2)/115(2)/103(1)/74/303(2)/3(5) बी०एन०एस० के प्राथमिकी अभियुक्त- 1. दीपक सहनी द्वारा हत्या के केश को समझौता कराने के लिए अनैतिक दबाव बनाने हेतु, दीपक सहनी के योजनानुसार राकेश सहनी, सुमन पासवान, ललन एवं सोनु कुमार के साथ तथाकथित अपहृत रौशन कुनार षडयंत्र में शामिल होकर तथाकथित अपहरण का काण्ड हत्या के केश के वादी एवं साक्षियों के विरूद्ध दर्ज कराया गया ताकि दर्ज हत्या काण्ड में समझौता कराया जा सकें। बरामद तथाकथित दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है तथा मानवीय एवं तकनीकि यान दर्ज अनुसंधान में आये तथ्यों के अनुसार काण्ड में अग्र अतहृत को बरामद कर माननीय न्यायालय में बयान अग्रतर कार कार्रवाई की जायेगी