गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर में बुधवार शाम करीब 6 बजे संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां शामिल रही। भीम ज्योति बहुजन सेवा समिति के अध्यक्ष सरदार प्रताप सिंह ने बताया कि यह 135 वीं शोभायात्रा थी। इसका आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।