कटकमसांडी: स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉक्टर चंद्र किशोर शाही ने सीएचसी का किया निरीक्षण, कई डॉक्टर व कर्मी मिले अनुपस्थित
स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निदेशक प्रमुख डॉक्टर चंद्र किशोर शाही रविवार को शाम 5:00 बजे कटकमसांडी पहुंचे. उन्होंने कटमसांडी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में उन्होंने ओपीडी, महिला व पुरुष वार्ड, डिलीवरी वार्ड, जांच लैब, ऑटो एनलाइजर लैब, सर्जरी वार्ड, दवा भंडार और वितरण काउंटर सहित अन्य प्रबंधकीय व्यवस्था का अवलोकन किया।