कटकमसांडी: सांसद ने कटकमसांडी प्रखंड के दो पंचायतों में ₹3.77 करोड़ की विकास योजनाओं की आधारशिला रखी
हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत के कई गांवों का सघन शनिवार को 4 बजे दौरा किया और करीब 3 करोड़ 77 लाख रुपए की विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल का कटकमसांडी क्षेत्र वासियों ने ढोल- ताशे और गाजे- बाजे के साथ पारंपरिक अंदाज में थिरकते और गाते-झूमते हुए फूल माला पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया।