भांडेर: भांडेर सर्राफा बाजार में सड़क पर गिरे रुपये, दो महिलाएं समेटकर फरार; सीसीटीवी से भांडेर पुलिस जांच में जुटी
Bhander, Datia | Apr 9, 2026 भांडेर नगर के सर्राफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति के रुपये अचानक सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से बाजार आया था, तभी उसके पास रखी नकदी सड़क पर बिखर गई। मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई।इसी दौरान वहां मौजूद दो महिलाओं ने मौके का फायदा उठाते हुए गिरे हुए रुपये समेटे और वहां से फरार हो गईं।