हरिद्वार: मालवाहक वाहन को अज्ञात कार चालक ने मारी टक्कर, तीन घायल, देहरादून NH पर भीमगोडा क्षेत्र की घटना
शनिवार देर शाम हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीमगोडा क्षेत्र में अज्ञात कार चालक ने मालवाहक वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मालवाहक वाहन डिवाइडर पर लगी रेलिंग से टकरा गया। दुर्घटना में मालवाहक वाहन पर सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।