खिलचीपुर: रात्रि चौपाल में कलेक्टर डॉ. मिश्रा का जनसंवाद, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान, छात्रों का सम्मान
राजगढ़, जिले में सुशासन को गांव-गांव तक सशक्त रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा गुरुवार की रात 9 बजे के लगभग खिलचीपुर विकासखंड के ग्राम दोलाज में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। खुले आसमान के नीचे आयोजित इस चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों, किसानों एवं हितग्राहियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई