सिरसागंज: तिलयानी अंडरपास के समीप पुलिस टीम ने तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी किया गिरफ्तार
सिरसागंज थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने तिलयानी अंडरपास के समीप एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमाकांत उर्फ रिंगा पुत्र स्वर्गीय मुकुट सिंह निवासी ग्राम दरगापुर आमौर थाना सिरसागंज के रूप में हुई है।