देवबंद: देवबंद पुलिस की गोकशो से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश अहसान घायल, पैर में गोली लगी, तमंचा और बाइक बरामद
देवबंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई।पुलिस की गोली लगने से शातिर गौकश और हिस्ट्रीशीटर अहसान घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कॉम्बिंग अभियान चला रही है।