बिजनौर: बिजनौर में दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर बनी वर्षों पुरानी मजार को प्रशासन ने हटाया
Bijnor, Bijnor | Apr 9, 2026 बिजनौर में दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर पुलकित हॉस्पिटल के पास वर्षों पुरानी बनी मजार को प्रशासन ने जेसीबी से हटा दिया है। गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बुधवार गुरुवार की रात्रि में एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने मजार को हटा दिया है। प्रशासन के अनुसार यह मजार सड़क चोहरीकरण में बाधा बन रही थी।