चित्तौड़गढ़: शंभूपुरा इलाके में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने फिगो कार से 45 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया, दो युवक गिरफ्तार
शंभूपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फिगो कार से करीब 45 किलोग्राम डोडा चूरा जप्त करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया. दोनों ही जोधपुर के रहने वाले हैं. जिला पुलिस अधीक्षक के अनुसार नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध लगने पर उक्त कार को रोका गया. तलाशी लेने पर उसमें डोडा चुरा पाया गया.