नुआंव: अकोल्हि काली मंदिर के समीप बाइक के अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से हुए घायल
Nuaon, Kaimur | Sep 2, 2024 नुआंव थाना क्षेत्र के अकोल्हि काली मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें बाइक सवार पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता पुत्र अकोल्हि गांव निवासी रोहित व हरेंद्र यादव बताए जाते हैं। जो एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव अकोल्ही से नुआंव बाजार करने जा रहे थे। स्वास्थ्य केंद्र मे इलाज के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है।