नुआंव: राम जानकी मंदिर के प्रांगण में मजदूर किसान विकास मंच की हुई बैठक किसानो की खाद की समस्याओं को लेकर की गई चर्चा
Nuaon, Kaimur | Aug 31, 2024 राम जानकी मंदिर के प्रांगण में शनिवार की दोपहर मजदूर किसान विकास मंच की बैठक कराई गई। बैठक में प्रखंड के किसानों की खाद की समस्याओं को लेकर चर्चाएं की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष प्यारेलाल दुबे एवं संचालन रविंद्र कुमार ने किया। बैठक में वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विनायक जायसवाल, मंच के सदस्य गुड्डू सिंह, जेपी गुप्ता सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।