टीकमगढ़: टीकमगढ़ शहर के नजरबाग प्रांगण में सांसद खेल स्पर्धा 2024 का हुआ शुभारंभ, एसपी और एसडीओपी रहे मौजूद
टीकमगढ़ शहर के नजरबाग प्रांगण में आज सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ, जिसमें जिले के छात्र-छात्राओं की विभिन्न टीमें शामिल हुई। बताया गया की दौड़, कबड्डी व खो-खो जैसी विभिन्न शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने वाली प्रतियोगिता आयोजित हुई हैं। इस दौरान टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित व एसडीओपी राहुल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।