गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के सहारे दूसरे की जमीन बैनामा करने वाले आरोपी को मेडिकल कॉलेज से किया गिरफ्तार
गुलरिया पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है कि इसने दूसरे की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे बेच दिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अमरेंद्र पुत्र रामनगीना निवासी अमवा थाना चिलुआताल है। पुलिस ने इसे आज अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए इसे जेल रवाना कर दिया।