सासनी: खेत से घर आ रही एक किशोरी को रास्ते में सांप ने पैर काटा, हालत बिगड़ने पर कराया गया अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | Aug 2, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर में खेत से घर आते समय रास्ते में एक किशोरी अलसिफा पुत्री अली सगर के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किशोरी का उपचार किया गया।