फतेेहपुर: बाराबंकी समाधान दिवस में 89 शिकायतें आईं, केवल 11 का निस्तारण हुआ; पूर्व प्रधान पर मुकदमे और गिरफ्तारी के निर्देश
बाराबंकी के फतेहपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं का अंबार देखने को मिला। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 89 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन इनमें से केवल 11 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।