भरत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर कल 24 जून को होगी महापंचायत, तैयारियों को लेकर दी जानकारी
भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी हत्याकांड मामले में न्याय की मांग को लेकर 24 जून को महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति और स्थानीय लोगों ने जानकारी दी।