बांका: बांका में डीएम ने एल आर मेमोरियल विद्यार्थी कैंटीन का किया शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी ज्ञान
Banka, Banka | Apr 23, 2026 शहर के जगतपुर स्थित एल आर मेमोरियल विद्यार्थी कैंटीन का शुभारंभ गुरुवार की दोपहर एक बजे जिले के डीएम नवदीप शुक्ला एवं उप विकास आयुक्त उपेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और इस नई पहल की सराहना की।