लोहरदगा: गणतंत्र दिवस: समान अधिकार का प्रतीक, युवाओं को संविधान के मूल्यों को अपनाना चाहिए - बलराम साहू
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लोहरदगा नगर क्षेत्र के सुभाष चौक में देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण के बीच सोमवार सुबह लगभग 10 बजे भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने सुभाष चौक पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र को सलामी दी और उपस्थित नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।