बगहा के परसौनी इलाके में नया प्रखंड बनाने की मांग तेज हो गई है। प्रस्तावित परसौनी प्रखंड को बनाने की मांग विधायक राम सिंह ने विधानसभा में की है। इस प्रस्ताव के तहत परसौनी में 10 से अधिक पंचायतों को शामिल किया जाएगा। इससे लोगों को प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में कम दूरी और समय लगेगा।