बगहा: रतनमाला शहर में चारा काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
बगहा के रतनमाला शहर में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। मृतिका की पहचान नगर के वार्ड नंबर 35 रतनमाला निवासी मो. रोशन की पत्नी नन्हकी खातून के रूप में हुई है। बताया गया कि चारा काटने के दौरान महिला विद्युत पोल से टकरा गई जिसमें 11 हजार वोल्ट का करंट प्रभावित हो रहा था। उसी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।