बगहा: बगहा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पदस्थापित सेविकाओं के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की होगी जांच
डीपीओ कविता रानी ने आईसीडीएस कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि बगहा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पदस्थापित सेविकाओं के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच होगी। ऐसे में सभी सेविकाएं अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र की प्रति प्रखंड आईसीडीएस कार्यालय में जमा करें। ताकि समय से प्रमाण पत्रों की जांच की जा सके।