बगहा नगर में चीनी मिल से चोरी हुआ एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में घर में घुस गया। इसके कारण एक 60 साल की वृद्ध महिला मोती देवी घायल हो गई। हालांकि घर में सो रहे चार अन्य बच्चों को कोई चोट नहीं लगी। घटना के बाद चालक वहां से भाग निकला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं