बीना: आचवल वार्ड में पारिवारिक विवाद में युवती के साथ मारपीट, पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | May 14, 2025 फरियादी रिचा तिवारी निवासी आचवल वार्ड के किचन में पानी टपकने को लेकर रिश्ते के भाइयों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की रिश्ते के भाइयों ने गाली गलौज कर डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट युवती घायल हो गई और लहू लोहान हालत में थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी गोटू तिवारी, संजय तिवारी एवं अंशुल तिवारी पर मामला दर्ज किया है।