हुज़ूर: अशोका गार्डन इलाके में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई
Huzur, Bhopal | May 4, 2026 भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां 28 वर्षीय विवाहिता डोली कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव घर के एक कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|