कानपुर: रायपुरवा थाना क्षेत्र में बालाजी मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग ने की छापेमारी, कफ सिरप और टैबलेट किए गए सील
ड्रग विभाग कानपुर,कानपुर देहात और कन्नौज की टीम ने मेडिकल स्टोर की छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में कफ सिरप और टैबलेट को सील किया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने मंगलवार को 2 बजे बताया कि,रायपुरवा के बालाजी मेडिकल स्टोर पर टीम ने छापेमारी करते हुए वहां से कई चीजों के सैंपल लिए।मेडिकल स्टोर संचालक के पास कुछ पंजाब से मंगाए गए है सिरप और नींद की गोलियां मिली हैं