मछलीशहर: सुजानगंज राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के द्वितीय दिन लोगों को सफाई कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस में प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद एवं शिव मंदिर थलोई के प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वयंसेवक सेविकाओं द्वारा मंदिर परिसर की साफ सफाई कर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा मोबाइल के दुष्परिणाम पर आधारित नुक्कड़ नाटक खेला गया ।