मछलीशहर: थाना मछलीशहर पुलिस टीम ने तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मछलीशहर थाने की पुलिस टीम ने तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मछलीशहर थाने की पुलिस टीम द्वारा कुवरपुर मार्ग से ग्राम तिलौरा जाने वाले मार्ग के मंदिर के पास से कुंजल सरोज के पुत्र विरेन्द्र सरोज को एक नाजायज तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।