#cmsuvenduadhakari : खड़गपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में हुए शामिल
पश्चिम मेदिनीपुर : रविवार की शाम मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी खड़गपुर पहुंचे और भाजपा के पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। खड़गपुर ग्रामीण क्षेत्र में NH-16 के किनारे स्थित एक निजी होटल में आयोजित भाजपा के घाटाल संगठनात्मक जिला दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री ने शिरकत की। खड़गपुर पहुंचने के दौरान बेलदा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को राजनीतिक एवं संगठनात्मक दिशा देने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की बात सामने आई है। मुख्यमंत्री के खड़गपुर दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। #westbengalgovernment #bjpghatalmeeting #bjppaschimmedinipurmeeting #kharagpurlocalarea