मंझनपुर: छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति, कौशाम्बी में एबीवीपी के हुंकार सम्मेलन में युवाओं से चरित्रवान बनने का आव्हान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर कौशाम्बी जिला इकाई द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, पश्चिम शरीरा के सभागार में छात्र हुंकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में छात्र शक्ति को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए युवाओं से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक दायित्वों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।