सदर: लखनऊ में पोस्टर वॉर: 'ल्यारी राज' बनाम 'धुरंधर राज' से गरमाई सियासत
Sadar, Lucknow | Apr 7, 2026 राजधानी लखनऊ की सड़कों पर सियासी पोस्टर वॉर तेज हो गया है। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे होर्डिंग्स में अखिलेश यादव के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए “ल्यारी राज” का जिक्र किया गया है, जबकि मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को “धुरंधर राज” के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इन पोस्टरों ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।