फारबिसगंज: फारबिसगंज कॉलेज चौक पर चार दुकानों के छत का चदरा काटकर नगद राशि की चोरी
फारबिसगंज कॉलेज चौक पर अवस्थित चार दुकानों के छत के चदरा को अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात काट कर नगद राशि की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटित चोरी की घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए मंगलवार को सुबह 10 बजे के करीब पीड़ित दिवाकर यादव, गुरुदेव कुमार, ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके दुकान के छत का चदरा काट कर अंदर प्रवेश कर नगद राशि की चोरी कर ली,