झालरापाटन: दीपावली से पहले झालरापाटन के बाजारों में उमड़ी भीड़, लोगों ने पूजा सामग्री, कपड़े और सजावट का सामान खरीदा
दीपावली की पूर्व संध्या पर झालरापाटन रोशनी से जगमगा उठा। दिनभर लोग घरों को सजाने-संवारने में जुटे रहे। शाम को बाजार, सार्वजनिक प्रतिष्ठान, नगर परकोटे के दरवाजे, घर और मंदिर रंगीन झालरों से सजे नजर आए।