गोहरगंज: औबेदुल्लागंज में शराब दुकान हटाने की मांग, हिंदू उत्सव समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
औबेदुल्लागंज के हीरानियाँ क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर हिंदू उत्सव समिति ने एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा है। समिति का कहना है कि रेहटी रोड पर स्थित शराब दुकान के पास बड़ी आबादी रहती है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं सब्जी बाजार के लिए आती हैं।