🚨 देवरिया: डीएम-एसपी ने पटनवा पुल के पास गंडक नदी में प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
📍 देवरिया | 21 अक्टूबर
देवरिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पटनवा पुल के पास गंडक नदी में हो रहे प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को यातायात, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
🔴 गहरे पानी में जाने से बचें श्रद्धालु
डीएम और एसपी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें। साथ ही निर्धारित सुरक्षा उपायों के तहत ही विसर्जन करने की अपील की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
DM Deoria
#Deoria #DeoriaNews #देवरिया #DurgaVisarjan #DMDeoria #SPDeoria #GandakRiver #DeoriaPost
Salempur, Deoria | Oct 21, 2026