शहर के जीरोमाइल स्थित एक आवासीय होटल परिसर में स्वास्थ्य विभाग ने एचआईवी एड्स नियंत्रण और वैश्विक लक्ष्य 95-95-99 की प्राप्ति के लिए एक महत्वपूर्ण एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए मास्टर संसाधन सेवी ने भाग लिया, जो आगे ग्रामीण और शहरी स्तर पर जागरूकता और सेवाओं का प्रसार करेंगे।