लखीमपुर: खंभार खेड़ा गांव के 6 मजदूरों से ठेकेदार ने नासिक में कराया काम, मजदूरी का पैसा मांगने पर की मारपीट
सदर कोतवाली क्षेत्र के खंभार खेड़ा गांव निवासी पीड़ित मजदूर रामचंद्र पुत्र महावीर समेत 6 मजदूर जमुनिया गांव निवासी ठेकेदार माशूक अली के साथ मजदूरी करने के लिए नासिक गया हुआ था। ठेकेदार मजदूरी करने के बाद मजदूरों को मजदूरी नहीं दी है। पैसा मांगने पर ठेकेदार ने मजदूरों को पीट कर भगा दिया है। पीड़ित मजदूरों ने आज पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।